मिहिजाम में बदमाशों द्वारा चाकू मार कर युवक की हत्या, हंगामा…

जामताड़ा मिहिजाम के वार्ड 13 में शुक्रवार की सुबह, रामु खटाल के 24 वर्षीय ब्राह्मण युवक प्रेम पांडे को बदमाशों ने चाकू मार दिया। उन्हें केजी अस्पताल चित्तरंजन ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम असनसोल एस डी अस्पताल में हुआ।

शनिवार की सुबह, जैसे ही शव मिहिजाम पहुंचा, नगर में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोग शव को एन एच 419 पर ले आए और हिलरोड मोड़ पर रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण हत्यारों की शीध्र गिरफ्तारी की माँग पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जिले के आला अधिकारी के आश्वासन पर दोपहर बाद, जाम हटा और लोगों को राहत मिली। पुलिस की कार्रवाई के तहत, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, और बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सबसे पहले, जामताड़ा एस डी पी ओ विकास आनंद लागुरी मौके पर पहुंचे, और फिर पुलिस बल पहुंचा, जिसमें बी ङी ओ प्रवीण चौधरी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में थे। सड़क जाम के दौरान, मृतक के परिजनों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा, जिसकी जानकारी मिहिजाम नगर परिषद कार्यपालक ने दी है।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने जो माँग की है, उस पर पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ काम कर रही है।

NEWS ANP के लिए जामताड़ा से R.P.सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *