विधि विधान के साथ माता सरस्वती की पूजा अर्चना हुई संपन्न….

झरिया(JHARIA)तीसरा एवं आसपास के क्षेत्र में धूमधाम से विभिन्न स्कूलों एवं कॉलोनी में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय गोलकडीह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल एवं किड्स गार्डन पब्लिक स्कूल एमओसीपी में बच्चों के द्वारा एग्जीबिशन लगाया गया जिसमें राम मंदिर से लेकर कई तरह के आकृति को दिखाया गया। चांद कुइयां कॉलोनी में मां सरस्वती की पूजा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ आचार्य विद्यासागर पांडे की ओर से पूजा कराया गया और उन्होंने बताया कि आज बसंत पंचमी है.

आज ही भगवान भोलेनाथ का तिलक उत्सव कार्यक्रम हुआ था, इसलिए आज का दिन महत्व है। जो भी लोग माता सरस्वती की पूजा सच्चे मन से करते हैं मां सरस्वती उनकी मनोकामना को पूर्ण करते हैं। मौके पर मनोज शर्मा अभिषेक सिंह, करण सिंह, सूरज महतो, अजय महतो, सूरज यादव, जग्गू, जीत कर्मकार, अमित सिंह, सुबोध सिंह, पप्पू सिंह, रवि कुमार, बिट्टू विकास मुंडा, सुजीत बाउरी, आदि थे। वही आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय में प्राचार्य उमेश रवानी ने बच्चों को संबोधित किया

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट ……

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *