लोकसभा चुनाव 2024 में धनबाद से भाजपा का कौन होगा हैवीवेट उम्मीदवार? रेस में कई नाम.. जाति संतुलन बनाने मे जुटी बीजेपी..

धनबाद(DHANBAD)धनबाद।भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है धनबाद, गिरिडीह और चतरा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा अब तक नहीं की गयी है. वर्तमान में धनबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के पशुपतिनाथ सिंह सांसद हैं जो कि लागतार 2009 से अब तक धनबाद लोकसभा सीट का प्रतिनिध्य करते आ रहे है,2024 धनबाद लोकसभा चुनाव को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मेंझरिया,धनबाद,बाघमारा,टुंडी,सिंदरी एवं निरसा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं जिसमें चार विधानसभा बाधमारा,धनबाद,सिंदरी एवं निरसा में भाजापा का विधायक हैं और झरिया में कांग्रेस और टुंडी में झामुमो का विधायक हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा क्षेत्र में अंदरूनी और बाहरी विवादों और आपसी सहमति के अभाव के कारण अब तक उम्मीदवारों की घोषणा नही की गयी हैं, पिछले माह प्रत्याशी को लेकर बैठकों की दौर भी चली परंतु कोई निर्णय नही हो सका हलाकी भारतीय जनता पार्टी से धनबाद लोकसभा सीट से टिकट की दौड़ में कई नाम शामिल हैं मिली जानकारी के मताबिक,वर्तमान सांसद पीएन सिंह,धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाधमारा विधायक ढुल्लू महतो,धनबाद के पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल,भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र,रागनी सिंह,बिनय सिंह इसके अलावा और भी कई नाम हैं।भाजपा किसपे भरोसा करती हैं और किसे धनबाद लोकसभा में टिकट देती पूर्व में केंद्रीय टीम द्वारा धनबाद लोकसभा के क्षेत्र में दौरा कर सर्वे कर चुकी है आम लोगों से भी ओपिनियन लिया गया है अंततः केंद्रीय नेतृत्व को फैसला करना है कि धनबाद लोकसभा सीट के लिए किन के नामो पर मुहर लगती हैं।…

NEWS ANP के लिए संतोष साव की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *