देश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने 9 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बिहार में 9 और 10 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई गई है।
मध्य प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। ऐसे में लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने की सलाह दी गई है।
9 से 11 सितंबर तक कई राज्यों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 सितंबर के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम-मेघालय और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा
बारिश के दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। आंधी के दौरान पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का खतरा रहता है। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी चेतावनी है।
इसलिए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी जाती है।
पहाड़ी राज्यों में भी सतर्क रहने की जरूरत
पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को निकलने से पहले स्थानीय मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
किसानों और मछुआरों को सावधानी की सलाह
बारिश और आंधी के बीच किसानों को खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों में रहने से बचना चाहिए।
वहीं, समुद्र में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए मछुआरों को स्थानीय मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करने की सलाह दी गई है।
बंगाल की खाड़ी के असर से पूर्वी राज्यों में बारिश
बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और मौसम प्रणालियों का असर पूर्वी भारत के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में असम-मेघालय में 9 और 10 सितंबर को भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।
इन राज्यों में भी मौसम रहेगा खराब
9 सितंबर को बारिश और आंधी का असर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, असम और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है।
हालांकि, हर राज्य के सभी जिलों में एक जैसी स्थिति नहीं होगी। स्थानीय स्तर पर मौसम का असर अलग-अलग हो सकता है। इसलिए अपने जिले का ताजा मौसम अपडेट देखना जरूरी है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
- दिल्ली(9-11 सितंबर-बारिश का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 9 से 11 सितंबर के बीच बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अलर्ट है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 9 सितंबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की चेतावनी है।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
- यूपी(9 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, अंबेदकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर मे भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, इस दौरान लखनऊ में कल यानी 9 सितंबर को को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
- बिहार(9 सितंबर-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): गया, पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, बेगूसराय और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, पटना में कल यानी 9 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
- झारखंड(9-10 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहेबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 9 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
- उत्तराखंड (9 सितंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 9 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
- हिमाचल (9 सितंबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर और किन्नौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में कल यानी 9 सितंबर को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
- जम्मू-कश्मीर (9 सितंबर-बारिश-आंधी की संभावना): सांबा, राजौरी, अनंतनाग, बारामूला, गांदरबल, किश्तवाड़, डोडा, कठुआ और पुंछ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 9 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
- पश्चिम बंगाल(9-10 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): पुरबा मेदिनीपुर, हावड़ा, दार्जिलिंग, नादिया, कोलकाता, अलीपुरद्वार, नादिया, कलिम्पोंग और बीरभूम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में कल यानी 9 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तर जाएगा।
- पंजाब (9 सितंबर-भारी बारिश और आंधी की संभावना): लुधियाना, पठानकोट, बरनाला, चंडीगढ़, जालंधर, पटियाला और गुरदासपुर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
- राजस्थान (9 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और बूंदी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 9 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
- मध्य प्रदेश (9 सितंबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): नरसिंहपुर, देवास, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, खांडवा, गुना, मुरैना, शेयोपुर, उज्जैन, विदिशा, अशोक नगर, नीमच, उमरिया, छिंदवाड़ा, कटनी और पन्ना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, भोपाल में कल 9 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- छत्तीसगढ़(9 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): सूरजपुर, सरगुजां, बिलासपुर, रायपुर, जांजगीर, धमतरी दुर्ग, कोरबा और महासमुंद में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।
- ओडिशा(9 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): सुंदरगढ़, भद्रक, मयूरभंज, भुवनेश्वर, पुरी, क्योंझर और बालासोर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है।

