धनबाद में विक्षुब्ध कांग्रेसियों का कैंडल मार्च, ‘कांग्रेस बचाओ-जिला अध्यक्ष हटाओ’ के लगे नारे

धनबाद में विक्षुब्ध कांग्रेसियों का कैंडल मार्च, ‘कांग्रेस बचाओ-जिला अध्यक्ष हटाओ’ के लगे नारे

धनबाद। कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को विक्षुब्ध कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर जिला अध्यक्ष के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान ‘कांग्रेस बचाओ, जिला अध्यक्ष हटाओ’ के नारे भी लगाए गए।कांग्रेस नेता राजेश्वर सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि असंतुष्ट कांग्रेसियों की शिकायतों की जांच के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच टीम हाल ही में धनबाद पहुंची थी। उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस में टीम से मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके बाद सभी विक्षुब्ध कांग्रेसी गांधी सेवा सदन में घंटों तक जांच टीम के आने का इंतजार करते रहे।राजेश्वर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि जांच टीम के नहीं पहुंचने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई, जिसके बाद विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के कार्यकाल में कांग्रेस संगठन लगातार कमजोर हुआ है और लोकसभा, विधानसभा तथा मेयर चुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।वहीं विक्षुब्ध कांग्रेसी नेता मनोज सिंह ने कहा कि वे सभी कांग्रेस के समर्पित और सच्चे कार्यकर्ता हैं। उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जिला अध्यक्ष को पदमुक्त किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।कैंडल मार्च के दौरान बड़ी संख्या में असंतुष्ट कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे और पार्टी नेतृत्व से संगठनात्मक बदलाव की मांग की। आंदोलनकारी नेताओं ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *