वाइक चोरों की 2024 के प्रथम दिन हुई चांदी…

झरिया(JHARIYA): झरिया थाना अंतर्गत कुछ बाइक चोरों की वर्ष 2024 के प्रथम दिन हुई चांदी। गौरतलब हो कि मैन रोड स्थित मद्रास कैफे के समीप मुख्य मार्ग से सोमवार की शाम अचानक एक साथ दो बाइकों की चोरी से हड़कंप मच गया।

भुक्तभोगीयो ने मामले की शिकायत झरिया थाना में की है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की शाम कोयरीबन्ध निवासी रतन कुमार रजक अपनी हीरो पैसन बाइक संख्या JH10AH 9607 को खड़ा कर बाजार करने चले गए वापिस लौट कर आए तो उनकी बाइक गायब दिखी।

वही मैन रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में कार्यरत पोद्दारपाडा निवासी सुदेश शर्मा भी अपनी पैसन बाइक संख्या JH10AW 9611 को मद्रास कैफे के समीप सड़क किनारे खड़ा कर दुकान में काम करने चला गया। जब दोनों ही भुक्तभोगी वापिस लौटे तो उनकी बाइक गायब मिली।

दोनों ही भुक्तभोगियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन बाइक का कुछ अतापता नही चला। जिसके बाद दोनों ही भुक्तभोगीयो ने झरिया थाना में मामले की जानकारी दी। वही मामलों की गंभीरता को देखते हुए झरिया पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *