झरिया। लोदना एरिया 10 के कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना में ट्रक लोडिंग के सवाल पर यूनियन के लोग अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को कई ट्रेड यूनियन के समर्थक डिपू धौड़ा स्थित अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ जुट गए जिससे माहौल तनावग्रस्त हो गया था।
संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में जनता श्रमिक संघ, मासस , बिहार कोलियरी कामगार यूनियन,डीवाईएफआई के नेतृत्व में मजदूर पहुंचे थे। लेकिन कोयला लोडिंग के लिए ट्रक नहीं आई। जिसके बाद वे लोग अपनी शक्ति प्रदर्शन कर लौट गए।
मोर्चा के नेताओं ने कहा कि आसपास के विस्थापित प्रभावित लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देना होगा।
जिसका घर उजड़ा है या परियोजना विस्तार में घर उजड़ने वाला है, वैसे लोगों को पहले रोजगार दिया जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर सपन पासवान,कामता पासवान, नरेश निषाद ,शिवबालक पासवान, सुरेंद्र वर्मा, चांदो चौहान, राजेंद्र पासवान ,कुंदन पासवान, छोटू सिंह, रामाकांत पासवान, अमित सिंह ,लाल यादव, रामाधार सिंह विक्की पासवान, प्रजा पासवान जद्दू राम, विनोद शर्मा आदि थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द की रिपोर्ट…
