झरिया।लोदना ओपी अंतर्गत कुजामा निवासी प्रेम कुमार पासवान 22 वर्षीय सोमवार को अपने घर के भीतर रुम में पंखे की एंगल के सहारे कपड़े की रस्सी के फंदे बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूत्रों की मानें तो प्रेम पासवान और उसके पिता सुधीर पासवान दोनों छः नंबर साइडिंग में कार्यरत थे।

मृतक अपने माता पिता के तिन पुत्रों में बड़ा था जो साइडिंग में हाइवा गाड़ी चलाता था। घटना के समय प्रेम अपने घर में अकेला था। मृतक अपने पीछे माता-पिता के अलावे दो भाई को छोड़ गया। जिनका रो रो कर बुरा हाल है, घटना की खबर सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए।
जितने लोग उतने तरह की बातें करने लगे। स्थानीय लोगों की मानें तो प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ मामला बताया जाता है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही लोदना ओपी के एएसआई शैलेश सिंह अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द की रिपोर्ट…
