TMC को बड़ा झटका! सुष्मिता देव सहित तीन पूर्व सांसदों ने थामा BJP का दामन

TMC को बड़ा झटका! सुष्मिता देव सहित तीन पूर्व सांसदों ने थामा BJP का दामन

राज्यसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीएमसी के तीन पूर्व सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश बारिक बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता शमिक भट्टाचार्य ने तीनों के पार्टी में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की। माना जा रहा है कि बीजेपी इन्हें राज्यसभा की बची हुई अवधि के लिए उम्मीदवार बना सकती है। राज्यसभा चुनाव के लिए 14 जुलाई 2026 नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

शमिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘पिछले 50 सालों से पश्चिम बंगाल में जो राजनीति चल रही थी. पहले 34 साल लेफ्ट फ्रंड और उसके बाद टीएमसी का शासन रहा. हमारे यहां डेवलपमेंट ठप पड़ गया था. ऐसे माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर आस्था रखकर भारत की राज्यसभा के तीन सांसद ने पहले टीएमसी से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. आज वे तीनों सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक बीजेपी में शामिल हुए.’

उन्होंने कहा, ‘पिछले 15 साल के दौरान पश्चिम बंगाल में सारे लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया गया. इस बार बंगाल में 90 फीसदी लोगों ने वोट किया. पीएम मोदी ने बार-बार कहा है कि बंगाल की नई पीढ़ी को एक नए दौर में शामिल होना होगा.’

नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के सांसद और पूर्व TMC सांसद युसूफ पठान भी पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी से मिलने नबन्ना पहुंचे. पठान के दौरे से पहले एक्टर प्रसेनजीत चटर्जी सीएम से मिलने एडमिनिस्ट्रेटिव हेड ऑफिस पहुंचे थे. बंगाल दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसेनजीत से उनके घर पर मुलाकात की थी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *