चिरकुंडा के बाउरी टोला में तीन दिवसीय भक्ता पूजा का भाव आयोजन…

निरसा(DHANBAD) निरसा।चिरकुंडा स्थित तालडंगा के बाउरी टोला में भक्ता पूजा का आयोजन किया गया हैं, इस पूजा में टोला के लोग बिगत एक माह पूर्व ही तैयारियों में जुट जाते हैं और तीन दिवसीय इस पूजा में बड़े ही आस्था के साथ लोग पूजा अर्चना करते हैं, इसकी जानकारी देते हुए

आयोजन समिति के सदस्य प्रदीप बाउरी ने बताया कि भक्ता पूजा भगवान शिव एवं भैरव बाबा को प्रशांय करने के लिए किया जाता हैं जिससे आस पास के क्षेत्रों एवं टोला में सुख शान्ति और सम्रद्धि आती हैं जिसके कारण प्रत्येक वर्ष पूजा का आयोजन किया जाता हैं जिसमें बड़ी संख्या में लोग पूजा करते हैं यह पूजा बाउरी टोला के पूर्वजो द्वारा किया जाता रहा हैं उसी परम्परा को आज भी टोला के लोग कायम रखे हुए हैं यह तीन दिवसीय पूजा बड़े ही हर्षोल्लास साथ मनाया जाता है

इस पूजा में सोलहआना की ओर से बली की प्रथा हैं ऐसा भी मानना हैं कि इस पूजा में सच्चे मन से मांगी गई हर मुरादे पूरी होती हैं इसी आस्था के साथ बाउरी टोला के लोग इस पूजा को मनाते आ रहे हैं।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *