कल्पना टाकीज सिन्दरी में मजदूरो के मसीहा स्वर्गीय वीर सूर्यदेव सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई…


सिन्दरी(DHANBAD) कल्पना टॉकीज सिन्दरी में मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय वीर सूर्यदेव सिंह का 33 वां पुण्यतिथि मनाया गया। उनके द्वारा किए गए मजदूर हित एवं समाज हित के कार्यो को याद किया गया। आज भी उनके द्वारा स्थापित जनता मजदूर संघ मजदूरों के हित मे कार्यरत है। वे झरिया से विधायक भी रह चुके है।
आज उनको कल्पना टॉकीज के प्रांगण में विश्वकर्मा मंदिर सिंदरी के अध्यक्ष श्री भारत शर्मा जी के अध्यक्षता में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में कल्पना टॉकीज के प्रबंधक वशिष्ठ नारायण सिंह, दीपक कुमार दीपू , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यदेव सिंह,बासुकी नाथ सिंह,आशीष कुमार मुखर्जी, भाजपा नेता मनी भूषण सिंह, रजत हलधर, , दिलीप रिटोलिया, समाज सेवी राजू पांडेय, अरुण कुमार गोराई, बी पी सिन्हा , आर ए पी सिंह , राजीव सिंह मुन्ना, सलाउद्दीन , जलधर रॉय, शहदेव सिंह , काफी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *