तिसरी पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए बिहार सप्लाय को जा रही शराब गाड़ी HYUNDAI CAR को जप्त कर लाया थाना…

गिरिडीह(GIRIDIH) तिसरी थाना के अंतर्गत थम्भाचक चेक पोस्ट में शराब लोड कार को तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक के अगुवाई में जप्त किया गया जो मौके पर थाना प्रभारी संजय नायक, एएसआई रौशन कुमार,एएसआई संजय टुडु, एएसआई कोलेश्चर राम, मनीष कुमार दास, मिलन कुमार मिश्रा, सुमंत कुमार वर्मा, संदीप कुमार वर्मा आदि पुलिस कर्मी लोग मौजूद थे ।

खोरीमहुवा अनुमंडल एसडीपीओ निरंजन कुमार सिंह ने तिसरी थाना में एक पीसी कर बताया रात्रि के लगभग समय 01:20 बजे पुलिस अधीक्षक महोदय गिरिडीह के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक चार पहिया वाहन हुंडई वरना रजि नं-0JH10Q-5055 में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर मंडरों से तिसरी होते हुए बिहार की ओर ले जाया जा रहा है।

उक्त सूचना का सनहा सं0-04/24 दिनाव 15.06.2024 दर्ज किया । तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ के निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू तिसरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में साथ पु०अ०नि० रौशन कुमार, आ०- 693 मनीष कुमार दास, आ0-296/ मिलन कुमार मिश्रा, आ0-288/ सुमन्त कुमार वर्मा एवं आ0-284/ संदीप कुमार वर्मा के थाना से प्रस्थान कर खिजुरी नदी के समीप पहुँचा था तो देखा कि तेजी से आ रही एक चार पहिया वाहन जिसे गठित टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया

परंतु पुलिस एवं पुलिस की गाडी देख कर उक्त चार पहिया वाहन का चालक वाहन और भी तेजी से भगाते हुए ग्राम गम्हरियाटांड चेकनाका के समीप पहुँचा जहाँ पहले से ही थाना प्रभारी तिसरी के निर्देशानुसार रात्रि गश्ती दल के द्वारा सघन वाहन चेंकिग किया जा रहा था। पुलिस द्वारा सघन चेंकिंग देख कर उक्त गाडी का चालक एवं साथ मे दो अन्य शराब तस्कर अचानक गाडी को सड़क किनारे खड़ा कर रात के अंधेरे एवं जंगल का लाभ उठाते हुए भागने मे सफल रहा।

उक्त वाहन हुंडई वरना रजि नं-0JH10Q-5055 के जाँच के क्रम में उक्त गाडी से 87 STERLING RESERVE अग्रेजी शराब का 375ml का 220 बोतल एवं B7 STERLING RESERVE अग्रेजी शराब का 180ml का 86 बोतल अर्थात कुल 306 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त किया । जिसका विधिवत जप्ती सूची बनाकर थाना लाया। इस संदर्भ तिसरी थाना कांड सं0-38/24 दिनांक 15.06.24 धारा-272/273/414 भा द वि एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

NEWS ANP के लिए गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *