दुर्घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की खोली पोल…तिसरी में कादरी बस ने सब्जी दुकानदार मन्नू को मारा टक्कर,मौत के बाद ग्रामीणों ने किया रोड जाम..

गिरीडीह (GIRIDIH) तिसरी थाना के अंतर्गत तिसरी व गांवा मुख्य मार्ग केवटाटांड में सड़क हादसे में सब्जी दुकानदार मन्नू बरनवाल की मौत पर हो गई।

मृतक मन्नू बरनवाल बाइक पर खड़ा था और मृतक के बाइक को ही वारिस नामक यात्री बस ने टक्कर मारा जिससे मन्नू घायल हुए और इलाज के क्रम ने उनकी मौत हो गई…

घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी, और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। मृतक के शव को घटनास्थल पर रखकर सड़क जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे।

इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने छह घंटे तक रोड जाम रखा। जानकारी मिलने के बाद तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और BDO बिनोद कुमार सिंह भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे, और लोगो को समझाने का प्रयास किया .. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर वार्ता के लिए माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव और भाजपा नेता मनोज यादव आजसू नेता अशोक सिंह और भाजपा नेता लक्ष्मण मोदी भी घटनास्थल पहुंचे, JMM नेता रिंकू बर्नवाल रोड जाम कर रहे ग्रामीणों और परिजनों का समझा बुझाकर जाम हटवाया..

सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी दलों के नेताओं का कहना था कि हर हाल में मृतक के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए। इधर खबर है कि प्रशासन से वार्ता के बाद तत्काल सहायता पर विचार किया जा रहा है…

प्राप्त जानकारी के अनुशार मृतक मन्नू बरनवाल अपने बाइक से तिसरी चौक अपनी सब्जी दुकान खोलने जा रहा था। कोलकाता से गांवा जा रही यात्री बस वारिस पिया ने मृतक को अपने चपेट में लिया, घटना के बाद मन्नू को सदर अस्पताल गिरिडीह ले जाया गया। लेकिन सदर अस्पताल से मृतक को धनबाद रेफर किया गया। धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई।

वैसे सब्जी विक्रेता मन्नू बरनवाल की मौत को लेकर आजसू नेता अशोक सिंह ने स्वास्थ विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि तिसरी में एबूंलेस की व्यवस्था नहीं रहने के कारण उनकी मौत हुई…काश !तीसरी में इलाज की व्यवस्था होती तो आज मन्नू की जान बच सकती थी..

NEWS ANP के लिए गिरिडीह (तिसरी) से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *