STET 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, STET का फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार TRE-4 के लिए कर सकेंगे आवेदन, पास होने पर ही दे पाएंगे परीक्षा

STET 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, STET का फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार TRE-4 के लिए कर सकेंगे आवेदन, पास होने पर ही दे पाएंगे परीक्षा

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। STET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होने वाली है। इसी बीच BPSC TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्थिति साफ कर दी है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि STET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्हें आवेदन करने से नहीं रोका जाएगा।

STET पास करना होगा जरूरी

मंत्री के मुताबिक, TRE-4 का विज्ञापन जारी होने के बाद STET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी उसका फॉर्म भर सकेंगे। हालांकि TRE-4 की परीक्षा में वही उम्मीदवार बैठ पाएंगे, जो STET 2026 में पास होंगे

यानी TRE-4 की परीक्षा से पहले STET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। STET पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही TRE-4 का एडमिट कार्ड मिलेगा।

32,388 पदों पर होगी भर्ती

बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी TRE-4 में 32,388 पदों पर बहाली की योजना है। BPSC की ओर से TRE-4 का विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया पहले शुरू की जा सकती है, लेकिन परीक्षा STET 2026 का रिजल्ट आने के बाद आयोजित होगी।

इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो इस साल STET देने के साथ-साथ TRE-4 की तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि चौथे चरण की शिक्षक बहाली के लिए लंबे समय से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं. बीपीएससी को अधियाचना भेज दी गई है. कुल 32,388 पदों पर बहाली होनी है. अब सबसे बड़ी खबर यह है कि एसटीईटी 2026 के अपीयरिंग छात्रों को भी फॉर्म भरने का मौका मिल जाएगा. पास हुए तो टीआरई-4 में भी वे बैठेंगे. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *