धनबाद(DHANBAD) कोयलांचल धनबाद में रफ्तार का कहर आए दिन देखने को मिल रहा है, ताजा घटना क्रम में एक बार फिर से अनियंत्रित स्कार्पियो ने मेंमको मोड़ के निकट बाइक सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे इलाज के लिए असर्फी अस्पताल भेजा गया है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों की मानें तो स्कार्पियो सवार पुरी तरह नशे में धुत था ।और धनबाद से बरवाअड्डा की और जा रहा था उसी क्रम में पहले तो बाईक सवार को अपने चपेटे लिया फिर सड़क पर खड़ी कार को रगड़ते हुए दो सौ मीटर तक ले गयी ।जिसमें बाइक सवार एक युवती बुरी तरह घायल हो गयी जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
वहीं घटना के बाद गुस्साए लोगों ने स्कार्पियो ड्राइवर की जम कर पिटाई कर दी वहीं घटना के बाद पुलिस ने ड्राइवर और स्कार्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है..
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश गोप की रिपोर्ट…
