पाकुड़ जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड के सीतापहाड़ी पंचायत के गांवो का भ्रमण समाजसेवी अजहर इस्लाम ने किया

पाकुड़(PAKUD)पाकुड़ जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड के सीतापहाड़ी पंचायत के गांवो का भ्रमण समाजसेवी अजहर इस्लाम ने किया। अजहर के साथ समाज के गणमान्य लोगो के अलावे सदर प्रखंड के उपप्रमुख आदि भी मौजूद रहे। ग्रामीणों के साथ समाजसेवी अजहर ने सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं की न केवल जानकारी ली बल्कि उसे दुर करने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आष्कृट कराने और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

मौजूद ग्रामीणों द्वारा बिजली, पानी के अलावे सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं आवास योजना का लाभ मुहैया कराने की मांग रखी। ग्रामीणों द्वारा अनियमित बिजली आपूर्ति की वजह से हो रही परेशानी से भी अजहर को अवगत कराया और अपने स्तर से इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगायी।

ग्रामीणों से संवाद करने के उपरांत समाजसेवी अजहर ने मीडिया कर्मियों को बताया कि क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को जानने
का काम किया जा रहा है

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *