सिंदरी में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, विधायक चंद्रदेव महतो ने की पूजा-अर्चना

सिंदरी में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, विधायक चंद्रदेव महतो ने की पूजा-अर्चना

धनबाद, सिंदरी। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा सिंदरी के विभिन्न स्थानों, प्रतिष्ठानों और कंपनियों में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर शहरपुरा मिलन मोड़ स्थित कार एनीमेशन, आस्था ट्रैवल, कल्याणेश्वरी टासरा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के टासरा प्रोजेक्ट, हर्ल तथा अदाणी एसीसी सीमेंट प्रोजेक्ट में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा और तस्वीर स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

विश्वकर्मा पूजा को लेकर विभिन्न संस्थानों और कार्यशाला परिसरों में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से संस्थानों की प्रगति, कार्यों में सफलता और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हर्ल और केटीएमपीएल परिसर में भक्तिमय माहौल

विश्वकर्मा पूजा के दौरान हर्ल और कल्याणेश्वरी टासरा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के कार्यशाला परिसर में विशेष उत्साह देखने को मिला। यहां कर्मचारियों और उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर संस्थान की उन्नति तथा कार्यस्थल पर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

पूजा के दौरान मशीनों, उपकरणों और कार्यशाला से जुड़े संसाधनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विधिवत अनुष्ठान किया गया।

विश्वकर्मा मंदिर में विधायक चंद्रदेव महतो ने की पूजा

शहरपुरा शिव मंदिर प्रांगण में स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया। यहां सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा को मुकुट पहनाकर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा आदि शिल्पी हैं। उनकी कृपा से ही समाज में निर्माण, सृजन और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से क्षेत्र और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग हुए शामिल

विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित पूजा में स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और शर्मा-विश्वकर्मा परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रही। लोगों ने श्रद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और परिवार तथा समाज की खुशहाली की प्रार्थना की।

मौके पर पंडित निलेश झा, भरत शर्मा, रविंद्र शर्मा, दीपक कुमार ‘दीपू’, राजनाथ विश्वकर्मा, राजेंद्र शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, शैलेंद्र सिंह, कामाख्या सिंह, बास्की सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, अरुण कुमार शर्मा, दिलीप दे, संजय तिवारी, सुरेश रावत, राम सिद्ध शर्मा, कांति देवी, पार्वती देवी, आरती ओझा, अनामिका सिंह, माया शर्मा, मीरा देवी, सुनैना देवी, धर्मशिला देवी, शालिनी देवी, कुंती देवी, कौशल्या देवी, राजू शर्मा, निर्मला देवी, नीरजेश शर्मा, आरची और मृणाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *