गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली तीसरी प्रभात फेरी, शब्द कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली तीसरी प्रभात फेरी, शब्द कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

धनबाद/सिंदरी: सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिंदरी गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार की सुबह तीसरी प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह पांच बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई इस प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए। ढोलकी और छैंने की मधुर ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों और शिक्षाओं पर आधारित शब्द कीर्तन का गायन किया।

निशान साहिब की सेवा के साथ शुरू हुई प्रभात फेरी

तीसरी प्रभात फेरी की अगुवाई निशान साहिब की सेवा कर रहे सरदार नरेंद्र सिंह ने की। पारंपरिक सिख धार्मिक परंपराओं के अनुसार श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहरपुरा एल टाइप स्थित सतनाम सिंह के आवास पहुंचे। रास्ते भर शब्द कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रभात फेरी के सतनाम सिंह के आवास पहुंचने पर मुख्य द्वार पर आतिशबाजी कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

निशान साहिब का सम्मान कर किया गया स्वागत

सतनाम सिंह के आवास पर सिख धर्म की परंपरा के अनुसार निशान साहिब पर फूलों की माला चढ़ाकर सम्मान किया गया। इस दौरान सरदार नरेंद्र सिंह के पैर धोकर उनका सत्कार किया गया। इसके बाद गुरुद्वारा महिला सत्संग सभा की ओर से करीब आधे घंटे तक शब्द कीर्तन का गायन किया गया। श्रद्धालु भक्ति और श्रद्धा के साथ कीर्तन में शामिल हुए।

अरदास के बाद बांटा गया गुरु का प्रसाद

शब्द कीर्तन के उपरांत सिंदरी गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सरदार बलवीर सिंह ने अरदास की। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच गुरु का प्रसाद और जलपान वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन में सिख समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह सात बजे प्रभात फेरी का समापन वापस सिंदरी गुरुद्वारा साहिब में हुआ।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रधान जसप्रीत सिंह रैनो, मनजीत सिंह उप्पल, प्रेम सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, जगदीश्वर सिंह, हरपाल सिंह, लखजीत सिंह, हरविंदर सिंह, बलबीर सिंह नागी, कुलबीर सिंह, हरेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरचरण सिंह, जगजीत सिंह रैनो, सतविंदर सिंह, नवजोत सिंह, जसपाल कौर, मनजीत कौर, दविंदर कौर, रीत कौर, सुरेंद्र कौर, हरदेव कौर, हरभजन कौर, हरदीप कौर, प्रीत कौर, प्रीति कौर, नीलम कौर, इंद्रजीत कौर और सर्वजीत कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *