आयुष्मान कार्ड और वृद्धा पेंशन के लिए लगा शिविर, 54 आवेदनों को मिली मंजूरी

आयुष्मान कार्ड और वृद्धा पेंशन के लिए लगा शिविर, 54 आवेदनों को मिली मंजूरी

धनबाद, सिंदरी। सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एसके फोर मातृ पूजा समिति की ओर से रविवार को विशेष शिविर लगाया गया। समिति परिसर में आयोजित इस शिविर में आयुष्मान कार्ड और वृद्धा पेंशन से संबंधित आवेदन लिए गए।

शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान स्थानीय जरूरतमंद वृद्ध महिला-पुरुषों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया।

80 जरूरतमंदों के भरे गए फॉर्म

शिविर में कुल 80 जरूरतमंद वृद्ध महिला-पुरुषों के फॉर्म भरे गए। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनमें से 54 आवेदन स्वीकृत किए गए।

समिति के सदस्यों ने शिविर में पहुंचे लोगों को आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही आवेदन फॉर्म भरने में भी लाभुकों की मदद की गई, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया में परेशानी न हो।

समिति सदस्यों ने लोगों की मदद की

शिविर के दौरान समिति के सदस्यों ने लाभुकों को आवेदन प्रक्रिया समझाने और जरूरी कागजात उपलब्ध कराने को लेकर सहयोग किया।

शिविर में पहुंचे अधिकारी के लिए समिति की ओर से नाश्ते की भी व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में समिति के वरीय सदस्य और समाजसेवी सुनील कुमार सिन्हा, तुलसी राय सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्थानीय लोगों ने पहल की सराहना की

शिविर में पहुंचे स्थानीय लोगों ने एसके फोर मातृ पूजा समिति की इस पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया में सहयोग मिलने से जरूरतमंद लोगों को सुविधा होती है।

स्थानीय लोगों ने समिति से भविष्य में भी इसी तरह के जनहितकारी शिविर आयोजित करने की मांग की, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद मिल सके।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *