धनबाद, सिंदरी। सिंदरी के रांगामाटी कॉलोनी में FCIL की आवास नीति के विरोध में आमसभा का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबिहारी यादव और झारखंड बचाओ संग्राम समिति के केंद्रीय अध्यक्ष कौशल सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
सभा में FCIL प्रबंधन की ओर से क्वार्टर के लिए निर्धारित किए गए नए रेट को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने इस रेट को स्वीकार नहीं करने की बात कही।
6.50 रुपये के नए क्वार्टर रेट का विरोध

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि FCIL प्रबंधन द्वारा क्वार्टर के लिए लगाया गया 6 रुपये 50 पैसे का नया रेट स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैठक में शामिल लोगों ने आवास नीति को लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए प्रबंधन से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। लोगों का कहना है कि जब तक प्रबंधन अपना फैसला वापस नहीं लेता, तब तक इसका विरोध जारी रखा जाएगा।
डोमगढ़, मनोहरटांड और SL-2 खाली नहीं करने का फैसला
आमसभा में यह भी निर्णय लिया गया कि डोमगढ़, मनोहरटांड और SL-2 को किसी भी स्थिति में खाली नहीं करने दिया जाएगा।
बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि इन क्षेत्रों को खाली कराने की किसी भी प्रक्रिया का विरोध किया जाएगा। उनका कहना है कि विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक FCIL प्रबंधन अपनी आवास नीति से संबंधित निर्णय वापस नहीं लेता।
बैठक में महिलाएं, युवा और बच्चे भी हुए शामिल
आमसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय पुरुषों के साथ महिलाएं, युवा, बच्चे और बच्चियां भी शामिल हुईं। बैठक के दौरान आवास नीति और क्वार्टर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर आवास नीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

