सिंदरी में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली छठी प्रभात फेरी, अमरजीत सिंह के आवास पर पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

सिंदरी में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली छठी प्रभात फेरी, अमरजीत सिंह के आवास पर पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

धनबाद। सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिंदरी में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में रविवार की सुबह गुरुद्वारा साहिब से छठी प्रभात फेरी निकाली गई। गुरबाणी कीर्तन और गुरु नानक देव जी के उपदेशों के गायन के बीच निकली इस प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए। नूतनडीह बस्ती (गौशाला) में अमरजीत सिंह के आवास पर प्रभात फेरी का आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

सुबह पांच बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई प्रभात फेरी

रविवार सुबह पांच बजे गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की सेवा के बाद प्रभात फेरी प्रारंभ हुई। इसकी अगुवाई सरदार नरेंद्र सिंह ने की। ढोलक, मंजीरा और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुन के साथ श्रद्धालु शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। इस दौरान गुरबाणी और गुरु नानक देव जी के उपदेशों का गायन किया गया।

प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं के बीच पूरे रास्ते भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर सिंदरी के सिख समुदाय में विशेष उत्साह है।

अमरजीत सिंह के आवास पर आतिशबाजी और पुष्पवर्षा से स्वागत

प्रभात फेरी नूतनडीह बस्ती (गौशाला) स्थित अमरजीत सिंह के आवास पहुंची। वहां परिवार के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी तथा पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। सिख परंपरा के अनुसार निशान साहिब को फूलों की माला अर्पित की गई। इस दौरान सरदार नरेंद्र सिंह के चरण धोकर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा महिला सत्संग सभा की ओर से गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सरदार बलवीर सिंह ने अरदास की। सरदार जगदीश्वर सिंह ने सुखमनी साहिब का पाठ किया। उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच गुरु का प्रसाद और जलपान भी वितरित किया गया।

सात बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई प्रभात फेरी

धार्मिक कार्यक्रमों के बाद प्रभात फेरी सुबह सात बजे वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इसके बाद सुबह आठ बजे गुरुद्वारा साहिब परिसर में निशान साहिब के चोला बदलने की सेवा की गई। सरदार लखजीत सिंह ने विधि-विधान के साथ यह सेवा संपन्न की।

वहीं, सुबह दस बजे गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

छठी प्रभात फेरी में गुरुद्वारा प्रधान जसप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, हरदीप सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, प्रेम सिंह, जगदीश्वर सिंह, हरपाल सिंह, लखजीत सिंह, बलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, कुलबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, सतविंदर सिंह, जसपाल कौर, मनजीत कौर, प्रीत कौर, दविंदर कौर, सुरेंद्र कौर, बलविंदर कौर, इंद्रजीत कौर, हरभजन कौर, प्रीत कौर, प्रीती कौर और सर्वजीत कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

गुरबाणी कीर्तन, अरदास और सामूहिक सहभागिता के साथ सिंदरी में छठी प्रभात फेरी श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों का उत्साह बना हुआ है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *