सिंदरी में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा बलियापुर

सिंदरी में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा बलियापुर

धनबाद/सिंदरी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के उद्देश्य से सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बलियापुर पूर्वी मंडल और बलियापुर पश्चिमी मंडल की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित यह यात्रा M.O.C.P स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पब्लिक स्कूल से शुरू हुई।

तिरंगा यात्रा में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी और धनबाद ग्रामीण जिला मंत्री डॉ. निशि महतो प्रमुख रूप से शामिल हुईं। यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।

तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब

तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहराता नजर आया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के माहौल में रंगा रहा।

आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को जनभागीदारी से जोड़ना और देश के स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना था।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

यात्रा में बलियापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष श्विद्युत चक्रवर्ती और बलियापुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुनील मोदक समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।

‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के लगे नारे

यात्रा के दौरान देशभक्ति से जुड़े नारों के बीच लोग पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *