विश्व के कल्याण के लिए चमत्कारी है श्री हनुमत महायज्ञ, हर तरह के विकारों का हरण कर लेते हैं हनुमान जी: रागिनी सिंह

झरिया(JHARIA)झरिया अंतर्गत बनियाहीर में श्री श्री हनुमानगढ़ी सेवा समिति द्वारा 30वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर श्री श्री हनुमत महायज्ञ के अंतिम दिन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह हनुमान जी की वंदना कर आशीर्वाद लिया। वही इस यज्ञ को पूरे विधि विधान से शांति पूर्ण वातावरण में सफल बनाने हेतु समिति सदस्यों से मिल कर उन्हे महायज्ञ के सफल आयोजन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान रागिनी सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में होने वाले यज्ञ का उद्देश्य विश्व के कल्याण के लिए होता है। यज्ञ के कारण यज्ञ स्थल और आसपास का वातावरण शुद्ध होता है और वहां विराजमान नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट ..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *