पाकुड़ में मतदान जागरूकता समूह की निर्धारित बैठक संपन्न, पहले मतदान फिर जलपान का लिया संकल्प…

पाकुड़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देशानुसार सभी मतदान केन्द्रों में निर्धारित मतदान जागरूकता समूह की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से मतदान जागरूकता समूह के सदस्य एवं मतदाताओं ने हिस्सा लिया। उपस्थित सभी सदस्यों को वोटर हेल्पलाइन एप, केवाईसी एप, CVIGIL एप PWD एप आदि के संबंध में जानकारी देते हुए इनके उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाता की पहचान एवं उनका मतदान सुनिश्चित करने हेतु विमर्श किया गया। सभी मतदाताओं को मतदान की तिथि एवं समय के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

सभी मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर उपलब्ध करायी जानी वाली सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी देते हुए अनुरोध किया गया कि मतदान के दिन वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस बैठक हेतु सभी मतदान केन्द्रों में ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *