अलकडीहा पतालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में धुम धाम से चड़क पूजा हुई संपन्न…

झरिया(DHANBAD) बलियापुर प्रखंड अंतर्गत अलकड़ीहा पतालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में वर्षो से चली आ रही परम्परागत आस्था का पर्व चड़क पूजा भक्तों ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। जहां तिसरा क्षेत्र के आस पास के शिव भक्तों द्वारा अपने परिवार व कुटुंब के साथ साथ घर से नाचते गातें गाजे बाजे के साथ पहुचने के पश्चात पहले से तैयार लगभग 60 भग्तों द्वारा लोहे के किल से मन्त के अनुसार अपने जीभ, दोनों बाजू, छाती, पीठ और घुटने के नीचे कील चुभवाकर 40 फीट के गरे खम्भे के उपर घुमते हैं।

साथ ही उपर से रुपए पैसे लड्डू बतासों की वारिस करतें हैं। हजारों की संख्यां में उपस्थित महिलाए पुरुष बच्चे प्रसाद व रकम ग्रहण कर अपने आप को धन्य समझतें हैं। वही पूजा के दौरान मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड से खचा खच भरे मेला ठेला देखते बनती है। जहां दुर दराज से महिला, पुरुष नन्हे बच्चे के आलावे भग्त मेला का आनन्द लेने पहुंचते हैं। इस दौरान भोले नाथ का जैकारा से अलकड़ीहा धाम देर रात्री तक गुंजायमान देखने लायक दृष्य रहता हैं।

वही किसी तरह की अनहोनी या चुक ना हो जिससे निपटने के लिए लिए बड़ी संख्या में तिसरा थानेदार सुमन कुमार के नेतृत्व में जगह जगह पर पुलिस की छोटी छोटी टुकड़ी लगाई गई थी। इधर पूजा को संपन्न कराने में मंदिर के पुजारी विकास ठाकुर, संदीप शास्त्री ,नविन ठाकुर, राहुल मुखर्जी ,अजय मुखर्जी व अन्य पुजारी परिवार के लोगों व मंदिर कमिटि के अध्यक्ष जयंती सिंह ,चण्डी चरण मोदक ,हीरालाल मोदक, दयामय मोदक ,नरेश महतो ,मिंटू साव, पतित पावन मोदक ,युद्धेश्वर मोदक, दीपक मोदक, व अन्य गण्यमान्य सदस्यों के अथक परिश्रम से संपन्न हुई।

कल दर्जनों पाठा की बली मंदिर प्रांगण में मां काली को दी जा एगी।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द बुंदेला की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *