SBI Clerk Recruitment 2026: 1538 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 27 अगस्त तक करें अप्लाई

SBI Clerk Recruitment 2026: 1538 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 27 अगस्त तक करें अप्लाई

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क के 1538 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 से SBI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी पात्रता और जरूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।

SBI Clerk Recruitment 2026: आयु सीमा

SBI क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी:

  • OBC उम्मीदवार: 3 साल की छूट
  • SC/ST उम्मीदवार: 5 साल की छूट
  • दिव्यांग उम्मीदवार: 10 साल की छूट

SBI Clerk Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार को भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा का ध्यान रखते हुए 27 अगस्त 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।

परीक्षा में गलत उत्तर लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और कंप्यूटर विषय से 200 अंकों के 190 सवाल पूछे जाएंगे।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 750 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *