Saraikela Accident: छाता मेला से लौट रहे 3 युवकों को अर्टिगा ने रौंदा, एक ही गांव में मातम

Saraikela Accident: छाता मेला से लौट रहे 3 युवकों को अर्टिगा ने रौंदा, एक ही गांव में मातम

छाता मेला से लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

सरायकेला। जिले के नीमडीह क्षेत्र के एक ही गांव के तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। तीनों युवक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर में लगे ‘छाता मेला’ में पनामा सर्कस देखकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पुरुलिया-बोकारो मार्ग पर मालती चेक पोस्ट के पास एक अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे तीनों

घटना सोमवार देर शाम मालती चेक पोस्ट के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर नीमडीह स्थित अपने गांव लौट रहे थे।

बताया गया कि इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से पश्चिम बंगाल की तरफ जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीसरे युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

तीनों युवकों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार

घटना के बाद अर्टिगा कार का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल हादसे के बाद मृतकों के गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *