धनबाद (DHANBAD)शनिवार देर रात पीरटाड़ प्रखंड के सीमावर्ती टुंडी प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के जीतपुर पंचायत अंतर्गत नेमोरी गांव में आयोजित संथाली यात्रा का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धनबाद ग्रामीण ज्ञान रंजन सिन्हा द्वारा नारियल फोड़कर एवम फीता कटकर किया गया।

यात्रा का आयोजन नवयुवक मार्शल समिति क्लब नेमोरी द्वारा किया गया था।
उद्घाटन के अवसर पर ज्ञान रंजन सिन्हा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से यन्हा पर यात्रा का उद्घाटन करने का निमंत्रण से मैं अभिभूत हूं।
प्रकृति प्रेमी आदिवासियों के बीच इस प्रकार का कार्यक्रम लोगों में एकजुटता,प्रबंधन क्षमता एवम अपनी संस्कृति को बढ़ाने में बल प्रदान करता है।इस आयोजन के लिए मैं समिति के अध्यक्ष जयराम बेसरा,सचिव रामलाल मुर्मू जी एवम इनके आस पास के दर्जनों गांव के 180 सदस्यों को में हृदय के तल से बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि बिना किसी बाहरी आर्थिक सहयोग के इस प्रकार का आयोजन आदिवासियों के फंड मैनेजमेंट भी सराहनीय है।मौके पर चंद्र मोहन राय,श्यामलाल मुर्मू,फेनी यादव,विजय चौधरी सहित इस क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
