RK बीच पहुंचे चंद्रबाबू नायडू, सफाई अभियान में लिया हिस्सा; महिला विक्रेता को पेंशन देने का निर्देश

RK बीच पहुंचे चंद्रबाबू नायडू, सफाई अभियान में लिया हिस्सा; महिला विक्रेता को पेंशन देने का निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शनिवार को विशाखापत्तनम के मशहूर RK बीच पहुंचे। उन्होंने यहां ‘स्वर्ण आंध्र-स्वच्छ आंध्र’ अभियान में हिस्सा लिया और समुद्र तट पर चल रहे सफाई अभियान का जायजा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों, मछुआरों और स्कूबा डाइवर्स से बातचीत की। उन्होंने समुद्र तट की सफाई में जुटे लोगों का उत्साह भी बढ़ाया।

झालमुड़ी बेचने वाली महिला से मिले CM

दौरे के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने स्थानीय महिला विक्रेता से बातचीत की और उसकी झालमुड़ी भी खाई। महिला ने उन्हें बताया कि वह झालमुड़ी बेचकर अपने परिवार का खर्च चलाती है।

बातचीत में जब मुख्यमंत्री को पता चला कि महिला अकेली है, तो उन्होंने अधिकारियों को उसके लिए पेंशन मंजूर करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने महिला के साथ फोटो भी खिंचवाई।

समुद्र से 1200 टन प्लास्टिक हटाने का लक्ष्य

RK बीच बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित विशाखापत्तनम का प्रमुख समुद्र तट है। सरकार इसे पर्यटन के लिहाज से और बेहतर बनाने पर काम कर रही है।

‘सागर स्वच्छता अभियान’ के तहत समुद्र और आसपास के क्षेत्रों से करीब 1200 टन प्लास्टिक कचरा हटाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने सफाई अभियान में शामिल मछुआरों को प्रोत्साहन राशि भी दी।

पंचग्रामलु जमीन विवाद सुलझाने का वादा

विशाखापत्तनम दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने पंचग्रामलु भूमि विवाद का समाधान करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि योजना के तहत करीब 22 हजार पात्र लोगों को जल्द जमीन का पट्टा दिया जाएगा।

चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि जिले में अब तक 28,445 परिवारों को जमीन का मालिकाना हक दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि जमीन के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज इन परिवारों को कानूनी सुरक्षा देंगे। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से अपनी जमीन को सुरक्षित रखने की अपील भी की, ताकि आने वाले समय में यह उनके परिवार के काम आ सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *