राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा- 22 जनवरी को न आएं अयोध्या, पर क्यों?

अयोध्या(AYODHYA): उत्तर प्रदेश (यूपी) के अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर की ओपनिंग 22 जनवरी 2024 को है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

हालांकि, इससे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से अहम अपील की गई है।

ट्रस्ट के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय की ओर से लोगों से कहा गया है- आप लोग 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या नहीं आएं। आप अपने घर के पास के मंदिर पर एकजुट होएं। फिर चाहे वह बड़ा हो या छोटा…जो मंदिर आपके लिए संभव हो वहां जाएं।

वह आगे बोले, “हम राम भक्तों के लिए दावत या प्रसाद की गारंटी नहीं दे सकते, पर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें एसी कमरे नहीं तो बुनियादी भोजन और सोने के लिए जगह मिल जाए।” वैसे, राय ने यह भी बताया कि राम मंदिर का गर्भ गृह तैयार है। साथ ही मूर्ति भी रेडी है, मगर पूरे मंदिर के निर्माण में अभी दो साल लग सकते हैं।

दरअसल, राम मंदिर का बनना देश में कई लोगों के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। यही वजह है कि विभिन्न राज्यों के लोग अगले महीने अयोध्या की यात्रा की योजना बना रहे हैं। ग्रांड ओपनिंग के दौरान राम मंदिर के गर्भ गृह में राम लला की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

माना जा रहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में जबरदस्त भीड़ होगी।

मंदिर के बनने के बाद श्रीराम की नगरी की भी कायापलट होने लगी है। अब इसमें कोई दोराय नहीं है कि अयोध्या एक बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र बन रहा है और लोग अपने घरों में होमस्टे बना रहे हैं। जैसे-जैसे उद्घाटन की तारीख नजदीक आ रही है, वहां प्रॉपर्टी की कीमतें भी बढ़ रही हैं। निवेशक, होटल व्यवसायी और व्यापार मालिक शहर में आ गए हैं, जिससे संपत्ति की कीमतें मूल कीमत से तीन गुना तक बढ़ चुकी हैं।

News ANP के लिए अयोध्या से ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *