विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल कोर्ट धनबाद में पौधरोपण करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा व अन्य…

धनबाद(DHANBAD) विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य सिविल कोर्ट धनबाद में न्यायिक पदाधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल की टीम ने पौधारोपण किया इस मौके पर जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा ने कहा कि हम अपने अधिकारों को याद रखते हैं लेकिन अपने कर्तव्य को भूल जाते हैं, पर्यावरण का संरक्षण भी हमारा मौलिक दायित्व है ।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीकांत पाठक ने कहा कि हमारे चारों ओर के सभी जीव और निर्जीव तत्व पर्यावरण का हिस्सा है, प्रकृति के बिना मानव जीवन खत्म हो जाएगा, इस बात से भली भांति परिचित होते हुए भी लोग प्रकृति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण दुनिया विनाश की ओर जा रही है। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय तौफीकुल हसन ने कहा कि अत्यधिक बढ़ते तापमान का एक कारण ग्लोबल वार्मिंग है, जो मानव जीवन को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।

ऐसे में पर्यावरण के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करके प्रकृति को हो रहे नुकसान को रोका जा सकता है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह दिन न सिर्फ लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करता है, बल्कि हमें प्रेरित करता है कि हम अपने रोजमर्रा के जीवन में पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार कदम उठाएं।जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताना है। अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश रोशन ने कहा कि झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर सिविल कोर्ट धनबाद में पौधारोपण का कार्यक्रम वन विभाग के सहयोग से किया गया है

वही नगर निगम के सहयोग से उपस्थित अधिवक्ताओं व अन्य लोगों को कूड़ा कचरा प्रबंधन के विषय में जानकारी दी गई ।इस मौके पर रजिस्ट्रार सिविल कोर्ट आई जेड खान, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक कांउसिल कन्हैया लाल ठाकुर, नीरज गोयल, मुस्कान चोपड़ा, स्वाति कुमारी, सुमन पाठक, शैलेन्द्र झा, पैरा लीगल वालंटियर, सिविल कोर्ट कर्मी, नगर निगम के पदाधिकारी वन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *