धनबाद(DHANBAD) इडी के प्रांरभिक जांच में इस बात के मिले संकेत, लाभुकों पर भी होगी कार्रवाई ,वासेपुर गैंग्स के प्रिंस खान को इंटरपोल की मदद से ढूंढ़ा जा रहा है। इंटरपोल द्वारा उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने के बाद अब इडी उसके संपत्ति को खंगाल रही है।
अब तक के जांच में तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोगों के नाम इडी को पता चला है, उन सभी को रंगदारी की रकम मिल रहा है। सूची में प्रिंस खान के घर परिवार के कुछ सदस्यों के साथ उसके दोस्तों के नाम भी शामिल है। उन सभी के खिलाफ चार्जशीट भी दायर होगी। इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेश नेता विनय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट में सांझा किया है। विनय सिंह ने ट्विटर अकाउंट में एक पोस्ट डाला है,
जिसमें इस बात का उल्लेख है कि प्रिंस खान दुबई में डर से छुपा हुआ है। उसका गैंगस्टर और संभावित आतंकवादी नेटवर्क के साथ साठगांठ होने की आशंका जांच एजेंसी को है। धनबाद पुलिस के आग्रह पर इंटरपोल द्वारा उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने के बाद अब इडी ने उसके खिलाफ इसीआइआर दर्ज कर प्रिंस और उसके कुछ गुर्गों के खिलाफ आरोप पत्र दायर करेगी। इडी को प्रारंभिक जांच में इस बात का संकेत मिले हैं कि प्रिंस खान के द्वारा वसूले गए रंगदारी की रकम से उसके घर परिवार के सदस्य के खिलाफ एक दर्जन से अधिक लोग लाभुक हुए हैं।
इडी ने उन सभी की सूची तैयार की है, कुछ लोगों से इडी पूछताछ भी कर सकती है। मालूम हो कि प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद में तकरीबन तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले जिले के विभिन्न थाना में पूर्व से दर्ज है। जिला पुलिस उसके गैंग के ढाई से अधिक से अधिक सक्रिय सजस्यों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
हालांकि प्रिंस पिछले दो वर्षों से धनबाद छोड़कर फरार है। प्रिंस के दुबई में छुपे होने की आशंका जताते हुए पुलिस
ने सरकार के माध्यम से इंटरपोल की मदद मांगी है। इधर रंगदारी वसूली कर अकूत संपत्ति बनानेवाले प्रिंस खान के खिलाफ इडी भी जांच शुरू की है।
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश की रिपोर्ट…
