सामाजिक सद्भाव और प्रेरणा के सहज मूर्ति थे प्रभु नाथ सिंह…

सिन्दरी(DHANBAD) धनबाद ,शहरपुरा सिन्दरी मे प्रभु नाथ सिंह की आठवीं वर्षगांठ पुण्य तिथि दिवस को ” सामाजिक सद्भाव और प्रेरणा ” के रूप मे मनाई गई।
सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर कर नमन किया गया।

प्रभुनाथ सिंह के पुत्र दिनेश सिंह ने कहा कि ” हमारे पिता स्वर्गीय प्रभुनाथ सिंह सामाजिक सद्भाव और प्रेरणा के सहज प्रतिमूर्ति थे। इन्होंने सारा जीवन सामाज को समर्पित कर सहभागिता के रूप मे काम किये।
कामेश्वर सिंह ने कहा कि ” पिता जी सामाजिक सद्भाव के लिए जाने जाते थे, जिन्हे आज भी लोग अपने ह्रदय मे स्थान दिये हुए है।”

उपस्थित सभी लोगो ने प्रभुनाथ सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नारो के साथ संवेदना व्यक्त किये । पुष्प अर्पित करने और संवेदना व्यक्त करने वालों में
दिनेश सिंह, कामेश्वर सिंह, सुरेश प्रसाद, रासबिहारी सिंह, एडवोकेट दिनेश सिंह, सुरेश सिंह सुनील सिंह, शिव बहादुर तिवारी, सत्यदेव सिंह, राजू पाण्डेय, गुरू चरण सिंह,रणधीर सिंह के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओ ने तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर पुणय तिथि समारोह में योगदान दिए।

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *