झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर JMM बलियापुर ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

झारखंड(JHARKHAND) के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेता युदेश्वर सिंह के नेतृत्व में जयरामपुर मोड़ स्थित झामुमो कार्यालय के समीप कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर खुशी मनायी। योदेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा जानबूझकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फसाया ईडी और सीडी लगाकर उनके लोकप्रियता को दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन जनता सब जान रही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा जो काम कर रही है उससे भाजपा सरकार घबरा गया आने वाला चुनाव में इसका जवाब यहां की जनता भाजपा को देगी। वहीं इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा बलियापुर के नेतृत्व में, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, खुशी का इजहार किया और इसे न्याय की जीत बताया। जिसमें मुख्य रूप से झामुमों के वरिष्ठ नेता युद्धेश्वर सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष निर्मल रजवार, प्रखंड सचिव फागू नापित, प्रभाष सिंह, कन्हाई सिंह, हराधन मोदक, हिरालाल गोराई, अशोक सिंह, फलाली सिंह, हराधन महतो, कृष्णा प्रसाद सिंह, प्राण किशोर राय, प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

NEWS ANP के लिए झरिया से सिंधु कुमार की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *