बाघमारा थाना में रविवार को पुलिस जन सहयोग समिति की बैठक हुई सम्पन्न,सदस्यों ने नए थाना प्रभारी को हर तरह से सहयोग करने की कही बात…

बाघमारा(BAGHMARA) थाना में रविवार शाम पुलिस जन सहयोग समिति की बैठक थानाप्रभारी सुजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में थानाप्रभारी सुजीत कुमार सिंह ने पुलिस जनसहयोग समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पुलिस जनसहयोग समिति के सदस्यों ने थाना प्रभारी सुजीत कुमार सिंह को बुके देकर का स्वागत किया।

मौके पर थानाप्रभारी सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि बाघमारा क्षेत्र में व्यवस्था कायम रखने व अपराध मुक्त क्षेत्र बनने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान दूंगा। वही पुलिस जन सहयोग समिति के सदस्यों ने नए थाना प्रभारी को हर तरह से सहयोग करने की बात कही। मौके पर पुलिस जन सहयोग समिति के सचिव विजय शर्मा, टीपी पांडेय, बैजनाथ यादव, राजू शर्मा, तबरेज अंसारी, बबलु अंसारी, खुद मंडल, सत्यनारायण पांडेय समेत क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *