पाकुड़ पुलिस ने जूता व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने और पिस्टल सटाकर छिनतई करने के एक आरोपी को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है..

पाकुड़(PAKUD) पाकुड़ पुलिस ने जूता व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने और पिस्टल सटाकर छिनतई करने के एक आरोपी को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है…पुलिस ने बताया कि इस घटना कुल चार अपराधी शामिल है जिसमे से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है…बाकी तीन अपराधी फरार है…

उनलोगों की गिरफ्तरी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है…गिरफ्तार आरोपी का पहचान नगर थाना क्षेत्र के किताझोर के रहने वाले मंजारूल शेख के रूप में हुई… जानकारी के अनुसार बीते 22 जुलाई की रात किताझोर मुहल्ले में जूता व्यवसायी मोहम्मद तारिक परवेज पर जानलेवा हमला कर छिनतई किया था…साथ ही उसी दौरान जूता व्यवसायी पर पिस्टल से फायरिंग किया था…

जिसमे जूता व्यवसायी बाल बाल बच गए थे…वही मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी लिया…पुलिस ने इस कांड से अभियुक्त मंजारूल शेख को गिरफ्तार कर कर लिया है…इसके अलावे तीन अन्य आरोपी के खिलाफ भी कांड संख्या 174/24 दर्ज किया गया है… केस दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं… पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है…

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *