पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, iPhone और बाइक भी जब्त

पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, iPhone और बाइक भी जब्त

पाकुड़। पाकुड़ पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर, एक आईफोन, बिना नंबर प्लेट की ग्रे रंग की ग्लैमर बाइक और 5,320 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय सूरज कुमार दुबे के रूप में हुई है। वह हिरणपुर थाना क्षेत्र के हाथकाठी, छिरकापाड़ा का निवासी बताया गया है।

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की छापेमारी

पाकुड़ के एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने पहले प्राप्त इनपुट का सत्यापन किया और फिर मालगोदाम रोड के आसपास जांच शुरू की।

पुलिस को देखकर भागने लगा युवक

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज कुमार दुबे बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा आईफोन, बिना नंबर प्लेट की ग्लैमर बाइक और 5,320 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ पहले से पांच मामले दर्ज होने का दावा

एसपी अनुदीप सिंह के अनुसार, गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले भी पांच मामले दर्ज हैं। इनमें हिरणपुर थाना कांड संख्या 40/26 और पाकुड़िया थाना कांड संख्या 50/24 तथा 51/24 शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऑपरेशन जीवन के तहत जारी रहेगी कार्रवाई

एसपी ने कहा कि नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ‘ऑपरेशन जीवन’ के तहत ऐसे लोगों के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी, जो मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *