ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ में बड़ी कामयाबी, ₹2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष माओवादी समेत पांच गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ में बड़ी कामयाबी, ₹2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष माओवादी समेत पांच गिरफ्तार

रांची: झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन दौरा पहाड़’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए भाकपा (माओवादी) संगठन के शीर्ष नेतृत्व पर बड़ा प्रहार किया है। संयुक्त अभियान में ₹2.20 करोड़ के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य (PBM) सहित संगठन के कई सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से अत्याधुनिक हथियार और बड़ी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

कई इनामी माओवादी गिरफ्त में

पुलिस के अनुसार अभियान में गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल हैं:

  • 01 पोलित ब्यूरो सदस्य (PBM), जिस पर झारखंड सरकार ने ₹1 करोड़ और ओडिशा सरकार ने ₹1.20 करोड़ का इनाम घोषित कर रखा था।
  • 01 रीजनल कमेटी सदस्य (RCM), जिस पर ₹15 लाख का इनाम था।
  • 01 एरिया कमेटी सदस्य (ACM)
  • 02 अन्य सक्रिय माओवादी कैडर

अत्याधुनिक हथियार बरामद

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आरोपियों के पास से:

  • AK-47 राइफल – 3
  • मैगजीन – 8
  • जिंदा कारतूस – 288

बरामद किए हैं।

तीन दशकों से सक्रिय नेटवर्क को झटका

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शीर्ष माओवादी नेता पिछले लगभग तीन दशकों से झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भाकपा (माओवादी) के नेटवर्क का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता रहा है। उसकी गिरफ्तारी को संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

झारखंड पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई से माओवादी संगठन की गतिविधियों और नेटवर्क पर प्रभाव पड़ेगा तथा नक्सल विरोधी अभियान को और मजबूती मिलेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *