World Cancer Day को लेकर अशर्फी कैंसर संस्थान करेगा कैंसर रोग को लेकर लोगों को जागरूक…

धनबाद (DHANBAD):-कैंसर दिवस को लेकर धनबाद के अशर्फी कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, कॉन्फ्रेंस मेक कैंसर रोग के इलाज कारण एवं लक्षण आदि के बारे में जानकारी दी गई कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अशर्फी कैंसर संस्थान प्रबंधन द्वारा यह जानकारी दी गई कि अब लोगों को कैंसर के इलाज के लिए मुंबई कोलकाता वेल्लोर आदि जैसे बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं है.

धनबाद शहर में ही अशर्फी कैंसर संस्थान में वही तरीका वही इलाज के तर्ज पर अत्याधुनिक मशीनों एवं अनुभवी कैंसर रोग विशेषज्ञ के द्वारा इलाज की सुविधा उपलब्ध है, अशरफी कैंसर संस्थान में सभी प्रकार के कैंसर इलाज के लिए रेडियोथैरेपी कीमोथेरेपी अथवा टारगेट थेरेपी एवं सभी प्रकार के कैंसर सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है, संस्थान में अत्यधिक इंफ्रास्ट्रक्चर अनुभवी कैंसर रोग विशेषज्ञ, अत्यधिक रेडिएशन मशीन पेट सिटी मैमोग्राफी मशीन, 150 बेड की सुविधा उपलब्ध है।

सिर्फ चिकित्सा ही नहीं बल्कि अशर्फी कैंसर संस्थान,कैंसर को लेकर मुखर होकर धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों एव ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान भी चल रहा है। जिसको लेकर प्रतिदिन शिविर भी लगाऐ जा रहे है।

कॉन्फ्रेंस में अशर्फी कैंसर संस्थान के प्रबंधक गोपाल सिंह ने कहा कि अब कैंसर के इलाज के लिए लोगों को बड़े-बड़े शहरों का रुख नहीं करना होगा धनबाद में रहकर कम खर्चे में बेहतरीन सुविधा के साथ विशेषज्ञ डॉक्टर एवं अत्याधुनिक मशीनों के साथ अपना इलाज कर सकते हैं

वही कांफ्रेंस के दौरान डॉक्टर विप्लव मिश्रा रेडिएशन ऑंकोलॉजिस्ट ने बताया कि कैंसर से ज्यादा लोग जानकारी के अभाव में अपनी जान गवा बैठते हैं।अगर हर एक व्यक्ति लगातार अपने शरीर का चेकअप स्क्रीनिंग करवाते हैं तो कैंसर को पहले स्टेज में ही पड़कर उसे पेशेंट को ठीक किया जा सकता है ,अशर्फी कैंसर संस्थान 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सभी लोगों को कैंसर को लेकर जागरूक करेगी।

वही प्रेस वार्ता में डॉक्टर विप्लव मिश्रा डॉक्टर मोनिका गुप्ता सीईओ हरेंद्र सिंह प्रबंध के गोपाल सिंह कॉरपोरेट हेड संतोष सिंह अगम उपयुक्त सहित संस्थान कर्मचारी मौजूद रहे…

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *