
झरिया(JHARIA): नगर कांग्रेस कमिटी के द्वारा 75 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित की गई। जहाँ झरिया धर्म शाला रोड़ स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष रतनेश यादव ने समस्त कांग्रेस जनों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया गया।
तत्पश्चात झरिया नगर कांग्रेस की और से झरिया चिल्ड्रेन पार्क स्थित महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा के समक्ष झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथी के रूप में सचेतक झारखंड सरकार सह विधायक झरिया पूर्णिमा नीरज सिंह मौजूद रही।
सर्व प्रथम विधायक पुर्णिमा नीरज सिंह ने राष्ट्रीय पिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित की। जिसके बाद समस्त कांग्रेसजनों एवं जनमानस, छात्र-छत्राओं,युवाओं एवं महिलाओं की उपस्थिति में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रगान के साथ झंडे की सलामी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित गनमान्य लोगों के बीच झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने 75 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा आइये, आज इस महान दिन के उपलक्ष्य पर हम सभी माँ भारती की , स्वाधीनता हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर शहीदों के प्रति , कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके सपनों का भारत बनाने हेतु संकल्पित हो गणतंत्र दिवस का यह दिन भारतीय समृद्धि सामरिक स्वतंत्रता और संवैधानिक दृष्टिकोण का प्रतीक है, इस शुभ अवसर पर हम संविधान में निहित आदर्श और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित कर देश व लोकतंत्र की प्रगति में योगदान दे।
उसके बाद समस्त कांग्रेस जनों की उपस्थिति में झरिया नगर कांग्रेस कमिटी द्वारा झरिया इंदिरा चौक स्थित पुर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की प्रतिमा पर मल्यारपंन श्रद्धासुमन अर्पित की गई और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजीत मिश्रा द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झरिया नगर कॉंग्रेस अध्यक्ष रतनेश यादव, जिला महा सचिव अशोक बरनवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, गणेश बहादुर सिंह, रामजी सिंह, अजीत प्रसाद, मुख्तार खान, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रीतम रवानी, झरिया विधान-सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि सिंह, अशोक वर्णवाल, बिरेंदर् बहादुर सिंह, महेश शर्मा, सुजीत मिश्रा, निसार अहमद, कुंदन मोदक,शादिक अमिन,शिव संभु प्रसाद, जगदीश गुप्ता, संजय पाठक, मनोहर राजवार, राजू झा, शैलेंदर चौहान,भोला नाथ सिंह, सादिक अमीन, जमालुद्दीन खान, मो फ़ैज़,कमाल खान, फिरोज, मो आज़ाद,अशोक लाल बरनवाल, भीम निषाद, सुमन देवी, रुवी दुलारी देवी, चाँदनी देवी, गीता सिंह, प्रीति मिस, राजीव पांडे, मणिभूषण तिवारी, पप्पू पांडे, अमर प्रसाद,बृज मोहन शर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, बॉबी दा, अनुराग सिन्हा सहित सेकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट…