धनबाद: बैंक मोड़ स्थित गिफ्ट, होम डेकोर और लाइफस्टाइल उत्पादों के प्रतिष्ठित शोरूम आब्लाइज (Oblige) ने अपनी 26वीं वर्षगांठ उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा तथा संस्थान के संचालक सुरेंद्र अरोड़ा के पिता जगदीश लाल अरोड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
15 जुलाई तक ग्राहकों को मिलेगा 10 प्रतिशत का विशेष लाभ
संस्थान के संचालक सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि वर्षगांठ के अवसर पर 8 जुलाई से 15 जुलाई तक सभी उत्पादों पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के वर्षों से मिले विश्वास और सहयोग के कारण ही संस्थान लगातार आगे बढ़ रहा है और बेहतर गुणवत्ता के साथ सेवाएं प्रदान कर रहा है।
26 वर्षों से ग्राहकों का भरोसा बना हुआ है कायम
सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि लगभग 26 वर्ष पहले तत्कालीन सीबीआई डीआईजी राकेश अस्थाना द्वारा शोरूम का उद्घाटन किया गया था। तब से संस्थान ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी भरोसे के चलते आब्लाइज ने धनबाद में अपनी अलग पहचान बनाई है।
दो शोरूम के माध्यम से मिल रही है व्यापक सुविधा
ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए बैंक मोड़ के अलावा तीन वर्ष पहले सरायढेला स्थित ब्रह्मदेव चैंबर, कोलाकुसमा में दूसरा शोरूम भी शुरू किया गया। यहां गिफ्ट आइटम, होम डेकोर, क्रिस्टल शोपीस, क्रॉकरी, वॉलेट, बेल्ट, फोटो फ्रेम, परफ्यूम, आर्टिफिशियल फ्लावर, देवी-देवताओं की मार्बल फिनिश और ब्रास मूर्तियां, सॉफ्ट टॉय, बैटरी ऑपरेटेड खिलौने सहित घर सजाने के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध हैं।
परिवार और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
वर्षगांठ समारोह में अरोड़ा परिवार के सदस्यों के साथ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, व्यापार जगत से जुड़े लोग और बड़ी संख्या में अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने संस्थान की सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने की कामना की।

