विनय कुमार बने कोडरमा के डीईओ-डीएसई, धनबाद की क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू बनीं गोड्डा की डीएसई
रांची : राज्य सरकार ने एक दर्जन से अधिक जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। धनबाद की नई डीईओ निशा कुमारी बनाई गई हैं। वह जमशेदपुर की डीएसई थीं।
इसी तरह गिरिडीह के डीएसई विनय कुमार को कोडरमा का डीएसई बनाया गया है। साथ ही उन्हें कोडरमा के डीईओ का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वहीं गिरिडीह के डीएसई मुकुल राज बनाए गए हैं।धनबाद की क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू गोड्डा की डीएसई सह डीईओ बनी हैं।
NEWS ANP के लिए धनबाद से अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट….
