मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब तय तारीख के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।
एमसीसी के कार्यक्रम के अनुसार, पहले राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अगस्त है।यह काउंसलिंग 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और MCC के तहत आने वाली अन्य सीटों पर MBBS, BDS और BSc Nursing कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।उम्मीदवार 5 अगस्त से MCC के आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसलिए उम्मीदवारों को समय पर रजिस्ट्रेशन और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने की सलाह दी गई है।
नीट यूजी काउंसलिंग कब शुरू होगी?
| काउंसलिंग राउंड | रजिस्ट्रेशन शुरू | रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | सीट आवंटन परिणाम |
|---|---|---|---|
| राउंड-1 | 5 अगस्त 2026 | 12 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) | 17 अगस्त 2026 |
| राउंड-2 | 25 अगस्त 2026 | 29 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) | 2 सितंबर 2026 |
| राउंड-3 | 11 सितंबर 2026 | 15 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) | 18 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड | 28 सितंबर 2026 | 30 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) | 3 अक्तूबर 2026 |
कौन ले सकता है काउंसलिंग में हिस्सा?
NEET UG 2026 काउंसलिंग में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने NEET UG 2026 परीक्षा पास की हो और MBBS, BDS या BSc Nursing में प्रवेश के लिए तय सभी पात्रता शर्तें पूरी की हों।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को संबंधित कोर्स के लिए निर्धारित क्वालिफाइंग परसेंटाइल हासिल करना होगा। साथ ही, सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना भी अनिवार्य है।
MCC ने यह भी साफ किया है कि जो उम्मीदवार राज्य कोटा (State Quota) की सीटों पर एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित राज्य की काउंसलिंग वेबसाइट पर अलग से आवेदन करना होगा। राज्य कोटा की काउंसलिंग के लिए MCC पोर्टल पर किया गया रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं होगा।
ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- उम्मीदवार सबसे पहले एमसीसी के ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाए.
- इसके बाद नीट यूजी काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- अब नीट यूजी आवेदन डिटेल की मदद से लॉगिन करें और काउंसलिंग फीस की पेमेंट करें.
- इसके बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
- अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें और अपनी पसंद के कॉलेज व कोर्स प्राथमिक क्रम में चुने.
- सभी ऑप्शन सावधानी पूर्वक भरने के बाद अंतिम तिथि से पहले उन्हें लॉक कर आवेदन सबमिट करना होगा.
काउंसलिंग के दौरान किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत
बता दें कि उम्मीदवारों को काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान नीट यूजी 2026 का स्कोर कार्ड और एडमिट कार्ड, कक्षा 10 की मार्कशीट, कक्षा 12 की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट, वैलिड फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आरक्षण प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र, डोमिसाइल प्रमाण पत्र और एमसीसी या संबंधित संस्थान की ओर मांगे गए दूसरे डॉक्यूमेंट तैयार रखने होंगे. प्रवेश के समय सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को कॉलेज और कोर्स के ऑप्शन भरने तथा उन्हें लॉक करने का मौका दिया जाएगा. ऑप्शन का क्रम सीट आवंटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए इन्हें सोच समझकर भरना होगा. चॉइस फिलिंग पूरी होने के बाद एमसीसी उम्मीदवारों की नीट रैंक कैटेगरी, आरक्षण नियम, सीटों की उपलब्धता और भरे गए ऑप्शन के आधार पर सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी करेगा.

