NEET पेपर लीक पर धनबाद में कांग्रेस का हल्लाबोल, PM और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका…

NEET पेपर लीक पर धनबाद में कांग्रेस का हल्लाबोल, PM और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका…

धनबाद(DHANBAD): NEET-UG पेपर लीक कांड को लेकर देशभर में छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। झारखंड के धनबाद में आज युवा कांग्रेस और कांग्रेस छात्र मोर्चा ने रंधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया।

धनबाद जिला युवा कांग्रेस और कांग्रेस छात्र मोर्चा के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ता रंधीर वर्मा चौक पर इकट्ठा हुए। NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्रों के भविष्य से खेलना बंद करो”, “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “मोदी सरकार होश में आओ” जैसे नारों से चौक गूंज उठा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *