बाघमारा(BAGHMARA): प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख गीता देवी और उप प्रमुख रंजीत कुमार सिंह समेत कई कई पंचायत समिति सदस्यों ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि मुखिया संघ ने अबुआ आवास योजना की जांच टीम पर आरोप लगाया है वह सरासर गलत है।
गीता देवी प्रमुख बाघमारा
उन्होंने कहा कि अबुवा आवास जाँच टीम ने अयोग्य ब्यक्ति का नाम जोड़ा गया और योग्य ब्यक्ति नाम नही जोड़ा गया है। यह भी गलत है।उन्होंने कहा कि सभी 61 पंचायत के मुखिया योग्य लाभुक की सूची लाए।
रणजीत सिंह उप प्रमुख बाघमारा
हम सभी जनता के हित मे ही कार्य कर रही है।अगर योग्य ब्यक्ति का नाम छुटा है उसे में प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर जोड़वाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुखिया संघ के पदाधिकारी किसी पर निराधार आरोप मत लगाए।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिप सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि है।उन्हें अपने पंचायत के योग्य और अयोग्य ब्यक्तियो की परख है।
उप प्रमुख रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य भी पंचायत से चुनाव जीत कर आए हैं। सदस्यों को भी योग्य और अयोग्य लोगो की परख है।यह आरोप लगाना कि पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्य अयोग्य लोगो का चयन किए और सिर्फ मुखिया ही योग्य लोगों का चुनाव कर सकता है, यह बात गलत है।
वार्ता में पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी, सरस्वती देवी, उषा देवी, गीता देवी, पार्वती कुमारी, अर्चना देवी, इंदु देवी, अनिता देवी, सुमन कुमारी, प्रीति राय, नीरा देवी, शांति देवी, संजू देवी, कल्पना देवी सुरेश रजक, अमृत रवानी, रूपदेव रवानी, अजय दास, विकास रविदास, सलुल्लाह अंसारी ,गोपाल महतो, सुभाष महतो रंजीत हाडी, रीता देवी, सचिता देवी, राजू रजक, हीरालाल दास समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..
