बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे के साथ थे।रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने एक निजी समारोह में शादी की रस्में पूरी कीं।
आमिर खान ( Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) अब आधिकारिक तौर पर शादीशुदा हैं। इस प्राइवेट सेरेमनी में परिवार के सदस्य शामिल हुए, जिनमें आमिर की पिछली शादियों से हुए उनके बच्चे भी शामिल थे।
कई एक्टर हुए शादी में शामिल
शादी शुरू होने से पहले, आमिर की बेटी इरा खान और बेटे जुनैद खान को एक्टर के घर पहुंचते हुए देखा गया। ‘लगान’ फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और एक्ट्रेस एली अवराम भी इस जश्न में शामिल होते हुए दिखे।
आमिर और गौरी लव स्टोरी कहां से हुई थी शुरू
बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात लगभग 25 साल पहले हुई थी, लेकिन उनका रिश्ता 2024 में तब शुरू हुआ जब वे आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए बेंगलुरु में दोबारा मिले, जहां गौरी उस समय रह रही थीं। इस कपल ने लगभग एक साल तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में समय बिताया, जिसके बाद मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान आमिर ने गौरी को मीडिया के सामने अपनी ‘पार्टनर’ के तौर पर इंट्रोड्यूस किया।

