7 डिग्री तक गिरा पारा, क्या मकर संक्रांति पर होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग

रांची झारखंड में उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में 3 से 7 °C तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ ने झारखंड में सर्द हवा के प्रवाह को रोक दिया था. विक्षोभ खत्म हो गया है और उत्तर से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवा से झारखंड के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बादलों के छंटने की वजह से तापमान गिर रहा है. अगले पांच दिनों तक स्थिति इसी तरह रहेगी. 17 और 18 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश का भी संभावना है. इधर, शुक्रवार को राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों का तापमान अचानक गिर गया. राज्य के कई जिलों में सात डिग्री सेसि तक न्यूनतम तापमान गिरा है. राजधानी का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है.

राजधानी का पारा एक दिन में करीब चार डिग्री सेसि गिर गया है. गढ़वा के शहरी क्षेत्र का तापमान पांच डिग्री सेसि के आसपास पहुंच गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. 17 और 18 जनवरी को बारिश हो सकती है. इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. 15 जनवरी से बादल के कारण तापमान बढ़ने लगेगा.मकर संक्रांति पर मौसम का मिजाज शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रह सकता है.

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *