निरसा। मैथन थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर पुलिस, जिला परिवहन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम लगातार वाहन जांच अभियान चला रही है। मुकुल पंप के समीप चल रहे इस अभियान में खास तौर पर बंगाल की ओर से आने वाले बड़े वाहनों की गहन जांच की जा रही है।
अधिकारियों की टीम वाहनों के कागजात के साथ-साथ खनन से जुड़े वाहनों में लोड माल से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
पुलिस, DTO और खनन विभाग की संयुक्त जांच
निरसा एसडीपीओ लीलेश्वर महतो ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस के साथ परिवहन और खनन विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं।
अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का फोकस विशेष रूप से बड़े वाहनों और बंगाल की ओर से आने वाले वाहनों पर है।
कागजात सही मिले तो वाहन छोड़े जा रहे
एसडीपीओ के अनुसार, जांच के दौरान जिन वाहनों के कागजात सही पाए जा रहे हैं, उन्हें जांच के बाद तुरंत छोड़ दिया जा रहा है। वहीं, दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इससे वाहन चालकों और मालिकों के बीच दस्तावेज दुरुस्त रखने को लेकर भी सतर्कता बढ़ी है।
खनन माल के दस्तावेजों की भी हो रही जांच
वाहन जांच के दौरान खनन से जुड़े वाहनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। टीम वाहनों में लोड माल और उससे संबंधित कागजातों की बारीकी से जांच कर रही है।
एसडीपीओ लीलेश्वर महतो ने बताया कि यदि किसी वाहन में अवैध रूप से माल ढुलाई से संबंधित कागजात पाए जाते हैं, तो संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की ओर से यह जांच अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

