गिरिडीह में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़े स्तर पर की गई कार्रवाई,10 साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

गिरिडीह- गिरिडीह जिले में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के दिशा निर्देश पर एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर जिले के बगोदर, डुमरी, गांडेय और अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 10 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

हालांकि इस दौरान पुलिस ने छापेमारी करते हुए 11 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 1 पासबुक, 1 चेक बुक और 2 मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया है। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक ने जिले में सभी साइबर अपराधियों को साइबर अपराध छोड़ देने का अल्टीमेटम दिया है, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं बताया गया कि सीआईडी की तरफ से लांच किए गए प्रतिबिंब एप साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी में बहुत ही अहम भूमिका निभा रही है और इस प्रकार गिरिडीह जिले में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।

NEWS ANP के लिए गिरिडीह से अजय चौरसिया कि रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *