पाथरडीह वाशरी में जनता श्रमिक के महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह के नेतृत्व में श्रमिक संघ शाखा की हुई गठन ।

झरिया(JHARIYA) झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह वाशरी में जनता श्रमिक संघ की शाखा गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव मुंद्रिका पासवान के नेतृत्व व संजय पासवान की अध्यक्षता में झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में हुई। जहा बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित हुई।सभी सदस्यों ने श्रीमती सिंह का स्वागत अभिनंदन किया।

वही बैठक के दौरान सर्व समिति से शाखा गठन कर उसे श्रीमती सिंह ने अपने हाथो अधोहस्थाक्षरित पत्र निर्गत कर सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों का माला पहनाकर संगठन में स्वागत किया एवं उन्हे अपनी विशेष शुभकामनाएं दी। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में संजय पासवान उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष छोटू कुमार, बादल मोदी, संतोष पासवान, इन्द्रनाथ कुंडू सचिव कृत्यानंद सिंह ,पशुपति कुम्हार के अलावा अन्य संगठन सदस्यों को पदस्थापित किया गया इस बैठक में मुख्य रूप से उमेश प्रसाद, उमेश पांडेय, फैयाज अंसारी उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *